प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से रेलवे के 2 लाख रुपये से अधिक के सैकड़ों टिकट बनाने के मामले में एक गिरफ्तार.

Share
Link copied

Team Drishti.

कोडरमा : धनबाद रेल मंडल के आदेश पर आरपीएफ कोडरमा थाना प्रभारी जवाहरलाल के नेतृत्व में तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए रेलवे के लाखों रुपए के टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ कोडरमा थाना प्रभारी ने बताया कि धनबाद रेल मंडल के द्वारा अभियुक्त का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए अभियुक्त के द्वारा प्रतिबंधित रियल मैंगो सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे के टिकट बनाने के मामले लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से रेलवे के 2 लाख रुपये से अधिक के सैकड़ों टिकट बनाने के मामले में एक गिरफ्तार.

जिसके बाद मोबाइल नंबर के आधार पर अभियुक्त का नाम पता निकलवाने के उपरांत आरपीएफ कोडरमा के द्वारा तिलैया थाना के सहयोग से भादोडीह स्थित जायसवाल मोबाइल रिचार्ज सेंटर में छापेमारी की गई। इस दौरान दुकानदार सत्यजीत जायसवाल पिता सूर्य देव प्रसाद के पास से मिले डेस्कटॉप को चेक करने पर पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल करते हुए पूर्व की यात्रा के लिए काटे गए कुल 12 ई टिकट बरामद हुआ। जिसकी कीमत ₹17 हज़ार 572रुपये है।

प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से रेलवे के 2 लाख रुपये से अधिक के सैकड़ों टिकट बनाने के मामले में एक गिरफ्तार.

वही जब कार्रवाई के दौरान दुकानदार के दो पेटीएम अकाउंट को खंगाला गया तो पर्सनल आईडी का उपयोग करते हुए 110 ई टिकट बनाने के रिकॉर्ड मिले। जिसकी कीमत दो लाख 77 हजार 52 रुपए पाया गया। मामले में दुकानदार को उसके जुर्म की जानकारी देते हुए टिकट बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे उपकरण को जब्त करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर धनबाद रेल न्यायालय भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow