Congress protests against the FIR filed against Rahul Gandhi; targets the BJP government.

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Congress protests against the FIR filed against Rahul Gandhi; targets the BJP government.
Congress protests against the FIR filed against Rahul Gandhi; targets the BJP government.

रांची: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा आंदोलन बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर भाजपा की राजनीतिक बौखलाहट और लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि एफआईआर और सरकारी दबाव के जरिए राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उनके साथ किसान, युवा, छात्र, आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े हैं। कमलेश ने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ कोई कृत्य किया गया है तो उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान है और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अलग कानून नहीं हो सकता।

झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से डर गई है। जब सरकार जनता के सवालों का जवाब देने में विफल होती है तो जांच एजेंसियों, पुलिस और मुकदमों का सहारा लेकर विपक्ष को डराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने और झुकने वाली पार्टी नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और झारखंड कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

Kashmir
advertisement

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह आंदोलन यहीं समाप्त नहीं होगा। जब तक लोकतंत्र और संविधान पर हमला जारी रहेगा, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति देश के मुद्दों का जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों को डराने की राजनीति बन गई है।

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाना दरअसल देश की जनता की आवाज को निशाना बनाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जितने मुकदमे दर्ज होंगे, जनता के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ उतने ही सवाल खड़े होंगे।

RKDF
advertisement

प्रदर्शन में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, राजेश गुप्ता छोटू, रवींद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, आलोक दूबे, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति, राजन वर्मा, उज्ज्वल तिवारी, नवीन सिंह, दुर्गा देवी, राजेंद्र दास, सोमनाथ मुंडा, रियाज अंसारी, फिरोज रिजवी मुन्ना, विजय शंकर नायक, अजय शर्मा, सुंदरी तिर्की, खुर्शीद हसन रूमी, अजय जैन, अवधेश कुमार प्रजापति, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now