साइबर अपराधियों का शिकार बने मशहूर सर्जन.
Team Drishti
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवघर : साइबर अपराधियों नें मशहूर सर्जन डॉ स्वरूप चटर्जी को अपना शिकार बनाया है। देवघर आए कोलकाता के मशहूर सर्जन डॉ स्वरूप चटर्जी साइबर अपराधियों का शिकार बन गए। साइबर अपराधी ने डॉ स्वरूप को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। डॉ स्वरूप कोलकाता से देवघर के सत्संग आश्रम अपनी मेडिकल सेवा देने आए थे। डॉ स्वरूप चटर्जी के खाते से साइबर अपराधी ने 25 लाख रुपए उड़ा लिया। साइबर अपराधी ने एसबीआई के केवाईसी अधिकारी बन कर डॉक्टर स्वरूप चटर्जी से सारी जानकारी ले लिया।
साइबर अपराधी नें झाँसे में लेकर डॉक्टर साहब से ओटीपी भी ले लिया। फिर साइबर क्रिमिनल ने बैंक खाते को हैक कर खाते से 25 लाख उड़ा लिए।खाते में सिर्फ 99 रुपया छोड़ दिया।जानकारी के बाद पीड़ित डॉक्टर चटर्जी ने इसकी लिखित शिकायत देवघर के साइबर थाना को देकर उचित कार्रवाई की माँग की। बता दे कि पीड़ित डॉक्टर स्वरूप चटर्जी पिछले 13 नवंबर से अपनी मेडिकल सेवा सत्संग आश्रम में दे रहे थे।

















