गुमला में नशा और खनन माफिया पर कसेगा शिकंजा, डीसी-एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

निर्मल सिंह
गुमला: जिले में अवैध नशा कारोबार, अवैध खनन और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो और एसपी हारिस बिन ज़मा की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर लगातार छापेमारी करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में डीसी ने सभी प्रखंडों में अफीम, ब्राउन शुगर समेत अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखने और सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना प्रभारियों को शहरी क्षेत्रों के संदिग्ध ठिकानों और स्कूलों के आसपास विशेष निगरानी रखने को कहा। त्योहारों के दौरान भी पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। वहीं, उत्पाद विभाग को अवैध शराब की बिक्री के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की गहन जांच करने को कहा गया।

खनन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछली बैठक के बाद अवैध खनन के मामले में तीन वाहनों को पकड़ा गया है। डीसी ने अवैध बालू परिवहन पर सख्त जुर्माना लगाने और चालान की गहन जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बॉक्साइट लदे वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य करने पर जोर दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके। सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने का निर्देश दिया। बसिया अनुमंडल क्षेत्र में सड़क से अतिक्रमण हटाने और सिलमुल पुल को जल्द चालू कराने पर भी जोर दिया गया।
कारा सुरक्षा की समीक्षा के दौरान जेल के नवनिर्मित विस्तारित खंड में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने का निर्देश दिया गया। जेल के 16 बेड वाले नए अस्पताल वार्ड तक पहुंच पथ बनाने के साथ नाली के स्लैब, टूटे दरवाजे-खिड़कियों और जल निकासी पाइपों की मरम्मत कराने को कहा गया। बैठक में अपर समाहर्ता, एसडीपीओ, गुमला एवं बसिया के एसडीएम, चैनपुर के संबंधित अधिकारी, डीटीओ, जिला खनन पदाधिकारी, जेल अधीक्षक और सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त
रांची: दुर्गा पूजा समेत पर्व-त्योहारों के मद्देनजर रांची जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी तेज हो गई है।…

साइबर शील्ड का बड़ा एक्शन: पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, अब बैंक खातों और Digital Network की जांच में जुटी धनबाद पुलिस
Dhanbad Cyber Crime: भालपहाड़ी में 5 आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल और 3 लैपटॉप की जांच तेज; 16 ATM Cards, 23 Bank Passbooks…
















