mini-liquor-factory-busted-huge-quantity

मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त

Share
Link copied
mini-liquor-factory-busted-huge-quantity
mini-liquor-factory-busted-huge-quantity

रांची: दुर्गा पूजा समेत पर्व-त्योहारों के मद्देनजर रांची जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी तेज हो गई है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में छापेमारी कर कथित मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ नकली शराब तैयार करने और उसकी पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

Durga puja
Advertisement

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड के रैपर, स्टीकर, कॉर्क समेत अन्य सामान जब्त किए गए। आशंका है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल नकली विदेशी शराब तैयार करने और उसे अलग-अलग ब्रांड के नाम पर पैक करने में किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र साहू और विजय साहू मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई को पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रह है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।