रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा भव्य रावण दहन, 70 फीट ऊंचा रावण बनेगा आकर्षण का केंद्र

रांची: विजयादशमी के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष यहां 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 60 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका भी तैयार की जा रही है। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भव्य आतिशबाजी और लेजर शो का भी आयोजन होगा।
आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण के पुतले का दहन करेंगे। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण और रांची के विधायक सीपी सिंह मेघनाथ के पुतले का दहन करेंगे। झारखंड गठन के बाद से इस आयोजन में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद, विधायक और प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ धनबाद की विक्की छाबड़ा टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। श्रीराम दरबार, भगवान राम की जीवंत मूर्ति और रावण वध की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। टाटा की सन्नी ग्रुप टीम भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा कोलकाता की टीम आकाशीय आतिशबाजी करेगी, जबकि बिहार के बक्सर से आई टीम जमीन पर आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी। इस बार विशेष लेजर शो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा।
कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए राज अस्पताल तथा पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में रांची प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, सदर अस्पताल सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने आयोजन की जानकारी देते हुए प्रशासन, पुलिस, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिरादरी की ओर से हर वर्ष इस आयोजन को और भव्य बनाने के साथ विभिन्न समुदायों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

गौवंशीय पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गौवंशीय पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी मो. अफरीदी उर्फ लेधी को…

गोड्डा में बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
गोड्डा: पथरगामा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी…
















