पीटर बड़ा हॉकी टूर्नामेंट में रांची ने बोलबा को 10-0 से रौंदा, सिमडेगा की भी बड़ी जीत

सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित स्वर्गीय पीटर बड़ा हॉकी टूर्नामेंट 2026 में शनिवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई। दिन के मुकाबलों में रांची और सिमडेगा की टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज कर सबका ध्यान खींचा।
रांची की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बोलबा को 10-0 गोल से करारी शिकस्त दी। वहीं, सिमडेगा की टीम ने बांसजोर को 11-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा कुरडेग ने बोलबा को 6-1, गुमला ने पाकेदार को 5-1 और जलडेगा ने टी. टांगर को 3-1 से पराजित किया। केरसई ने काहुपानी को 4-3 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की, जबकि ओडिशा की टीम ने केरसई को 4-1 से शिकस्त दी।

दिन के मुकाबलों में सिमडेगा और रांची की बड़ी जीत प्रमुख आकर्षण रही। वहीं, केरसई और काहुपानी के बीच हुए मुकाबले में अंतिम समय तक रोमांच बना रहा। खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
स्वर्गीय पीटर बड़ा की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में हॉकी को बढ़ावा देना, स्थानीय एवं उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता के मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा भव्य रावण दहन, 70 फीट ऊंचा रावण बनेगा आकर्षण का केंद्र
रांची: विजयादशमी के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।…

JAP-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी मां दुर्गा को सलामी
रांची: शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 परिसर में पारंपरिक फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई। करीब 146…
















