राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री और उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

बाबा रामदेव ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता…

नेमरा( Nemra) में संस्कार भोज को लेकर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 30 किलोमीटर तक पुलिस तैनात
( Nemra) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज को लेकर प्रशासन अलर्ट, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था…
















