sajega-ind-mela-koromian-balsera-31st

31 अक्टूबर को कोरोमियाँ बलसेरा में सजेगा इंद मेला, नागपुरी कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

Share
Link copied
sajega-ind-mela-koromian-balsera-31st
sajega-ind-mela-koromian-balsera-31st

सिमडेगा: इंद्रदेव पूजा समिति, कोरोमियाँ बलसेरा के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को भव्य इंद मेला एवं ठेठ नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 9 बजे से शुरू होगा। आयोजन में नागपुरी संगीत जगत के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में चितां देवी, जगदीश बड़ाईक, सुहाना देवी, बीरबल नायक, महेश तिर्की और चंद्रिका कुमारी अपनी गायकी से समां बांधेंगे। इसके अलावा लाडो और मुस्कान की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम को संगीतमय बनाने के लिए लिटिल स्टार म्यूजिकल, सिमडेगा की टीम मौजूद रहेगी। वहीं, कीबोर्ड पर चमरू महली अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी अपना साउंड, सिमडेगा को सौंपी गई है।

Durga puja
Advertisement

इंद्रदेव पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इंद मेले की परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही है। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक नागपुरी संस्कृति, लोकगीत और संगीत को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष हराचंद सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सचिव बसंत बड़ाईक, उपसचिव मदन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश इंदवार, संरक्षक अशोक कुमार बड़ाईक, सह-संरक्षक महेंद्र बड़ाईक और मीडिया प्रभारी भरत सिंह आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों में नवरत्न सिंह, खीरु सिंह, शशि भूषण दास, सुखदेव बड़ाईक, किशोर इंदवार, कृपाल सिंह, गोविंदा बड़ाईक, पुरंधर बड़ाईक, पुरुषोत्तम दास, सुकांति देवी, सुलोचना देवी, मनीता देवी, ममता देवी, भोला शंकर दास, रघुनंदन पातर, मेघनाथ सिंह, अंशु इंदवार, कन्हैया बड़ाईक, दिगम्बर दास, श्रीकांत बड़ाईक, शंकर सिंह, रामप्रताप बड़ाईक, मुना सिंह, सुरेंद्र नायक, धरम सिंह, कलावती देवी, सपना देवी, पूनम तिर्की और पारो देवी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।