दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के बाद निभाई परंपरा, सोशल मीडिया पर चर्चा में आया वीडियो
राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की शस्त्र पूजा की परंपरा देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक एवं 2018 बैच की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा शस्त्र पूजा के बाद राइफल से हर्ष फायरिंग करती नजर आईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पुलिस विभाग में भी इस अवसर पर हथियारों और सरकारी वाहनों की पूजा की जाती है। इसी क्रम में राजनांदगांव पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अस्त्र-शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पूजा संपन्न होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने राइफल से हर्ष फायरिंग कर परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
कौन हैं IPS अंकिता शर्मा?
अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं। वह नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में अभियानों से जुड़ी जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। वर्तमान में वह राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
दशहरा के मौके पर शस्त्र पूजा के बाद उनकी हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद यह आयोजन चर्चा में आ गया है।

बोकारो में विस्थापितों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी, विधायक श्वेता सिंह धरने पर डटीं
टू टैंक गार्डन स्थित धरना स्थल पर विस्थापितों के हक और न्याय की मांग को लेकर जारी है संघर्ष, विधायक के स्वास्थ्य…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, सेवाती घाटी का भी लिया जायजा
रामगढ़/बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण…

















