युवाओं को बरगलाकर देश की अर्थव्यवस्था अस्थिर करने की कोशिश कर रहा विपक्ष: संजय सेठ

पलामू: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विपक्ष पर युवाओं को गुमराह कर देश में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया है। बुधवार को मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को बरगलाकर देश की व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है।

संजय सेठ ने कहा कि देश के युवा भारत की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की ओर से युवाओं को गुमराह करने की कोशिश सफल नहीं होगी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे एक सतत प्रक्रिया बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए मतदाता सूची से विदेशी घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची में जगह नहीं मिलनी चाहिए। उनके अनुसार, घुसपैठ का असर गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संजय सेठ ने विपक्ष पर चुनाव आयोग और ईवीएम के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है और विपक्ष युवाओं को गुमराह करने में सफल नहीं होगा। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय में विरोध प्रदर्शन को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ विरोधी देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के रवैये पर तीखी टिप्पणी की।
Giridih Crime News: गिरिडीह में चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 13 चोरी की घटनाएं सुलझीं
Giridih Police Action: 3.70 लाख रुपये मूल्य का सोना, नकदी और चांदी बरामद; चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी जब्त गिरिडीह: झारखंड…

पीपीके कॉलेज की एनसीसी यूनिट बहाल करने की मांग, राज्यपाल से मिले देवेंद्रनाथ महतो
रांची: बुंडू स्थित पीपीके कॉलेज की एनसीसी यूनिट बंद किए जाने के मामले को लेकर JLKM के उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता देवेंद्रनाथ…
















