strategy-save-forests-lasia-village-patrols

लसिया गांव में जंगल बचाने की बनी रणनीति, सुरक्षा के लिए गठित होंगे गश्ती दल

Share
Link copied
strategy-save-forests-lasia-village-patrols
strategy-save-forests-lasia-village-patrols

सिमडेगा: सदर प्रखंड के राजस्व ग्राम कुलूकेरा अंतर्गत लसिया गांव में जंगलों के संरक्षण को लेकर वन समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। वन समिति के अध्यक्ष देवकी नंदन साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जंगलों की सुरक्षा, वन संपदा के संरक्षण और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक में ग्राम प्रधान नंदकिशोर पाहन ने ग्रामीणों को घटते वन क्षेत्र और जंगलों को हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वनों के संरक्षण, रखरखाव और स्थानीय जरूरतों के लिए वन संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया। वन समिति के अध्यक्ष देवकी नंदन साय ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा के लिए मौजा के सभी टोला-मुहल्लों में गश्ती दल गठित किए जाएंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक भी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में महिलाओं ने भी वन संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। ग्रामीणों ने जंगलों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। मौके पर हरे राम मेहर, आस्थामणि केरकेट्टा, रेशमी मिंज, देवकरण प्रधान, राजेंद्र माझी, विक्टोरिया मिंज, रघुनाथ प्रधान, लक्ष्मण कच्छप, संदीप केरकेट्टा और सामदेव यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।