लसिया गांव में जंगल बचाने की बनी रणनीति, सुरक्षा के लिए गठित होंगे गश्ती दल

सिमडेगा: सदर प्रखंड के राजस्व ग्राम कुलूकेरा अंतर्गत लसिया गांव में जंगलों के संरक्षण को लेकर वन समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। वन समिति के अध्यक्ष देवकी नंदन साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जंगलों की सुरक्षा, वन संपदा के संरक्षण और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम प्रधान नंदकिशोर पाहन ने ग्रामीणों को घटते वन क्षेत्र और जंगलों को हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वनों के संरक्षण, रखरखाव और स्थानीय जरूरतों के लिए वन संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया। वन समिति के अध्यक्ष देवकी नंदन साय ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा के लिए मौजा के सभी टोला-मुहल्लों में गश्ती दल गठित किए जाएंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक भी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में महिलाओं ने भी वन संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। ग्रामीणों ने जंगलों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। मौके पर हरे राम मेहर, आस्थामणि केरकेट्टा, रेशमी मिंज, देवकरण प्रधान, राजेंद्र माझी, विक्टोरिया मिंज, रघुनाथ प्रधान, लक्ष्मण कच्छप, संदीप केरकेट्टा और सामदेव यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

उरीमारी में झामुमो नेता के बॉडीगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका
रामगढ़-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी उरीमारी (रामगढ़/हजारीबाग)। रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र…

एससी-एसटी के मुद्दों पर 29 नवंबर को महाबैठक, बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
रांची: अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों की समस्याओं, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए 29…
















