limit-reached-when-security-personnel-asked

हद तो तब हो गई, जब सुरक्षाकर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछ लिया- ‘कौन हैं भैया?’ दिल्ली में सड़क किनारे इंटरव्यू के दौरान हुआ हैरान करने वाला वाकया

Share
Link copied

नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा दिल्ली का एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। मुख्यमंत्री सड़क किनारे अपनी गाड़ी रोककर मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। तभी पीछे से पहुंचे कुछ सुरक्षाकर्मियों ने उनकी गाड़ी के पास पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी।लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाला पल तब आया, जब एक जवान ने कथित तौर पर पूछ लिया- ‘कौन हैं भैया?’ सड़क किनारे मीडिया से बातचीत कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी यह स्थिति कुछ देर के लिए असहज हो गई। जवानों की पूछताछ और पहचान को लेकर पैदा हुए असमंजस के बीच मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

हद तो तब हो गई, जब सुरक्षाकर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछ लिया- ‘कौन हैं भैया?’ दिल्ली में सड़क किनारे इंटरव्यू के दौरान हुआ हैरान करने वाला वाकया

मुख्यमंत्री को पहचान नहीं पाए जवान?

बताया जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। इसी दौरान पीछे से पहुंचे सुरक्षाकर्मी उनकी गाड़ी के पास आए और पूछताछ करने लगे। कुछ जवानों को यह भी पता नहीं था कि गाड़ी में कौन मौजूद है। इसी दौरान एक जवान के ‘कौन हैं भैया?’ पूछने की बात ने पूरे घटनाक्रम को और दिलचस्प बना दिया।फिलहाल, इस घटना का पूरा संदर्भ और सुरक्षाकर्मियों की पहचान स्पष्ट होना बाकी है। वीडियो सामने आने के बाद यह वाकया चर्चा का विषय बन गया है। क्या दिल्ली में पुलिसकर्मी ऐसे व्यवहार करते है क्या यह देखना भी मुनासिब नही समझते की आखिर गाड़ी में कौन बैठा है ।

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।