लातेहार : पहले मां पार्वती के दरबार में टेका माथा, फिर गहनों पर किया हाथ साफ! बरवाडीह के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में चोरी
लातेहार/बरवाडीह: आस्था के दरबार में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे चोर ने पहले मां पार्वती की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े, सिर झुकाकर प्रणाम किया और फिर मंदिर के आभूषण समेत कई सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो गया। चोर की यह अजीबोगरीब करतूत अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।मामला लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर के मां पार्वती मंदिर का है। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोर ने मंदिर को निशाना बनाया। रात के अंधेरे में मंदिर में घुसे चोर ने पहले मां पार्वती की प्रतिमा के सामने माथा टेका और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इसके बाद बड़ी सफाई से मंदिर में रखे सामान और मां के आभूषण लेकर फरार हो गया।

सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी, तब सामने आई चोरी की घटना
मंदिर में चोरी की जानकारी सुबह उस वक्त सामने आई, जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के सामान बिखरे मिले और मां पार्वती के आभूषण समेत कई सामान गायब पाए गए। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई।
आस्था के साथ खिलवाड़ से लोगों में नाराजगी
मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों के लिए सबसे हैरानी की बात यह है कि चोर ने चोरी करने से पहले मां के सामने सिर झुकाया और फिर उन्हीं के आभूषण लेकर फरार हो गया।घटना के बाद इलाके में चोरी की इस वारदात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

JTET परीक्षा को लेकर झारखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जमशेदपुर में 93 केंद्रों पर परीक्षा; होटल-लॉज की सघन जांच
जमशेदपुर। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए राज्यभर में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां…

रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना; तापमान सामान्य
रांची: एक नवंबर रविवार को झारखंड में मौसम कुल मिलाकर सुखद और हल्का बादल भरा रहने वाला है। राजधानी रांची समेत राज्य…


















