छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन अलर्ट; बड़ा तालाब में बैरिकेडिंग और गहराई चिह्नित

रांची: छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के विभिन्न जलस्रोतों और तालाबों में साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐतिहासिक बड़ा तालाब में भी छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। तालाब में नाव के सहारे कचरे की सफाई की जा रही है।

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए तालाब में बैरिकेडिंग की गई है। बांस के सहारे पानी की गहराई और सुरक्षित सीमा को चिह्नित किया गया है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बचें। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहेंगी।

वहीं, छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि सभी छठ घाटों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पूजा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

बिरसा मुंडा जयंती पर 11 से 20 नवंबर तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, बीजेपी निकालेगी पदयात्रा
रांची: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बीजेपी 11 से 20 नवंबर तक देशभर में…

दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे RJD विधायक, संतुलन बिगड़ा तो पानी में गिरे; जूता उठाते दिखे दूसरे व्यक्ति, वीडियो वायरल
झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक नरेश प्रसाद सिंह का एक वीडियो सोशल…

















