असम में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्रियों के घायल होने की खबर

गुवाहाटी: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन मिजोरम के सैरांग से कोलकाता की ओर जा रही थी। इसी दौरान डिगारू के पास ट्रेन के सात कोच पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और संबंधित एजेंसियों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल ट्रेन दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। रेलवे की ओर से हादसे के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में दुनिया के अलग-अलग देशों में भी बड़े रेल हादसे हुए हैं। स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर में 69 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 8 नवंबर को मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिणी इलाके में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि 88 लोग घायल हुए थे।

रांची सहित पूरे झारखंड में आज सुबह कोहरा, दिन में आंशिक बादल, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना
रांची: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची के अनुसार, आज बुधवार को झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: निशा भगत मौत मामले की सीबीआई जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि “निशा भगत प्रकरण की जांच अब सीबीआई करेगी। उन्होंने इसके लिए…

















