काठीकुंड में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

दुमका: दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला सोमवार को काठीकुंड बाजार में लगे साप्ताहिक हाट में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान रात हो गई। आरोप है कि मौका पाकर दो युवकों ने महिला को हाट के पास स्थित केंदपता के एक गोदाम में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई, हालांकि तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। बताया जाता है कि घटनास्थल पर एक आरोपी की मोटरसाइकिल छूट गई थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेलियाचक बाजार निवासी राजेश शील और बड़ा काठीकुंड गांव निवासी मालिक टुडू के रूप में हुई है। काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद का ऐलान
रांची: आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में न्याय, आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की…
छठ महापर्व को लेकर सिमडेगा में घाटों की सफाई तेज, गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग
सिमडेगा: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिले के शहरी…

















