145-policemen-be-deployed-security-chhath

छठ घाटों की सुरक्षा में तैनात होंगे 145 पुलिसकर्मी, एसपी ने दिए निर्देश

Share
Link copied
145-policemen-be-deployed-security-chhath
145-policemen-be-deployed-security-chhath

सिमडेगा: छठ महापर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले के चार प्रमुख छठ घाटों पर 40 पुलिस पदाधिकारी और 105 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा चार पुलिस पदाधिकारी और 26 जवान मोटरसाइकिल गश्ती दल के रूप में तैनात रहेंगे।

छठ घाटों की सुरक्षा में तैनात होंगे 145 पुलिसकर्मी, एसपी ने दिए निर्देश

इस संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज और निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया।

छठ घाटों की सुरक्षा में तैनात होंगे 145 पुलिसकर्मी, एसपी ने दिए निर्देश

छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर सभी थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार निगरानी और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, अपराधियों का सत्यापन करने, अवैध शराब और नशे के खिलाफ छापेमारी तेज करने, वाहन जांच, नियमित गश्ती तथा लंबित वारंटों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, ई-साक्ष्य एवं सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग और कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।