दुमका रिंग रोड की बदलेगी सूरत, SHAR कंपनी ने संभाली मरम्मत की कमान; तीन किमी सड़क पर शुरू हुआ काम
CSR के तहत कराई जा रही अस्थायी मरम्मत, स्थायी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी; चार महीने में पूरी हो सकती है प्रक्रिया
दुमका। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे दुमका रिंग रोड के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है। फूलो झानो चौक से रेलवे स्टेशन मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन की पहल पर SHAR कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (Corporate Social Responsibility-CSR) के तहत मरम्मत की जिम्मेदारी उठाई है। सड़क की स्थिति सुधरने से स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, दुमका रिंग रोड से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रक और कोयले से लदे हाइवा गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और दबाव के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। खासकर बाइक सवारों और इसी रास्ते से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन की पहल पर कंपनी ने शुरू कराया काम
स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने SHAR कंपनी से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का अनुरोध किया था। कंपनी ने प्रशासन की पहल पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। कंपनी के एचआर मैनेजर संजीव बेसरा के मुताबिक, शार्प प्रोजेक्ट के माध्यम से फिलहाल सड़क को आवागमन के योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थायी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, सड़क के स्थायी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग चार महीने का समय लग सकता है। तब तक राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से अस्थायी मरम्मत कराई जा रही है। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपने वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना नहीं है, बल्कि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों के लिए भी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अस्थायी मरम्मत के बाद जल्द ही सड़क का स्थायी निर्माण भी शुरू होगा और रिंग रोड की वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।

पाकिस्तानी पूर्व मंत्री सानिया निश्तार के गावी CEO रहते आशुतोष रांका ने की थी सलाहकार के रूप में नौकरी, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी रहा जुड़ाव; 27 लाख की फंडिंग का आरोप चर्चा में
The Commune की रिपोर्ट में सामने आया पेशेवर कनेक्शन, गावी की आधिकारिक वेबसाइट ने सानिया निश्तार की नियुक्ति की पुष्टि की; केंद्रीय…

धुर्वा में युवक की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार; लकड़ी के बेंत से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा था गला
रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो गांव स्थित डैम साइड में झाड़ी से मिले युवक के शव के मामले का रांची पुलिस…

Exclusive: 14वीं JPSC PT में OMR का खेल! सुमन सौरभ के 48 जवाब डिजिटल रिकॉर्ड में 99, रक्षक सिंह के 31 से बढ़कर मिले 147 उत्तर
CID की चार्जशीट में बड़ा खुलासा: मूल OMR, कार्बन कॉपी और AWS क्लाउड डेटा के मिलान में सामने आया भारी अंतर; CCTV…

















