दीपावली के दिन अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराने पर ओबीसी मोर्चा ने उठाए सवाल, जांच की मांग

रांची: दीपावली के दिन पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को खाली कराए जाने की प्रक्रिया पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने इस कार्रवाई की जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर पूर्व विधायक का सरकारी आवास खाली कराया गया। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा इस मामले में अंबा प्रसाद के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आवास खाली कराने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि इसमें किसी अधिकारी की संलिप्तता या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।

राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस घटना को केवल सरकारी आवास खाली कराने के मामले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। पर्व-त्योहार के अवसर पर एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किए जाने पर भी सवाल उठते हैं। मोर्चा ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

पाकिस्तानी पूर्व मंत्री सानिया निश्तार के गावी CEO रहते आशुतोष रांका ने की थी सलाहकार के रूप में नौकरी, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी रहा जुड़ाव; 27 लाख की फंडिंग का आरोप चर्चा में
The Commune की रिपोर्ट में सामने आया पेशेवर कनेक्शन, गावी की आधिकारिक वेबसाइट ने सानिया निश्तार की नियुक्ति की पुष्टि की; केंद्रीय…

धुर्वा में युवक की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार; लकड़ी के बेंत से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा था गला
रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो गांव स्थित डैम साइड में झाड़ी से मिले युवक के शव के मामले का रांची पुलिस…


















