भाजपा के आंदोलन के दबाव में सीबीआई जांच की अनुशंसा करने को मजबूर हुई सरकार: आदित्य साहू

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में झारखंड सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लगातार आंदोलन और दबाव के कारण राज्य सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। भाजपा शुरू से ही इस मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रही थी।

आदित्य साहू ने कहा कि निशा भगत की मौत की खबर सामने आते ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया था। पुतला दहन, मशाल जुलूस और चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से आगामी दिनों में झारखंड बंद और कैंडल मार्च सहित कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई थी। लगातार हो रहे विरोध का ही परिणाम है कि सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि सीबीआई जांच से मामले की सच्चाई सामने आएगी। निशा भगत के साथ हुई घटनाओं और उनकी आत्महत्या के पीछे के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने निशा भगत का चरित्र हनन करने का प्रयास किया, जिससे वह मानसिक तनाव में थीं। जांच के जरिए इन सभी पहलुओं का खुलासा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि सीबीआई जांच से निशा भगत के परिजनों को न्याय मिलेगा। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: निशा भगत मौत मामले की सीबीआई जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि “निशा भगत प्रकरण की जांच अब सीबीआई करेगी। उन्होंने इसके लिए…

रामपुर CRPF कैंप हमले के मामले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
उत्तर प्रदेश के रामपुर में वर्ष 2007 के चर्चित CRPF ग्रुप सेंटर हमले के मामले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ की गोली…

















