नए वर्ष का जश्न, आपके स्वागत में तत्पर दनगद्दी.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह /संजय.

सिमडेगा : बोलबा पर्यटक स्थल शिव धाम विकास समिति दनगद्दी की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित बैठक दशरथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नये साल के जश्न लेकर विधि व्यवस्था बनी रहे। इसे लेकर विचार विर्मश किया गया। एक जनवरी का जश्न अच्छा से मने इसके लिये हिरालाल प्रधान को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही एक सौ लोगो का सदस्य बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया की एक जनवरी को नशा पान करके आये लोगो को समझा बुझाकर झगड़ा ना हो इसको लिये वोलेंटियर्स को अच्छी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया। दनगद्दी में पारंपरिक वस्तु सखुआ पेड़ के पता से बना दोना पतल उपयोग करने, फार्म एवं प्लास्टिक से बना दोना पतल नही लाने को लेकर शैलानियो से अपील किया गया। पयर्टक स्थल एवं हिन्दू धर्म के आस्था का केन्द्र दनगद्दी में नये साल में आए पारिवारिक लोगो को अपने अपने परिवार के साथ निर्भिक होकर आने की अपील की गई। बैठक का समापन चन्द्रदेव सेगपति ने किया, बैठक में प्रमुख सुरजन बड़ाईक, केशरी सिंह, प्रणव कुमार, रमेश दास, गौरी शंकर सिंह, टकबर सिंह एवं अन्य शिव धाम विकाश समिति दनगद्दी के सदस्य गण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow