अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह एवं शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया गया.

अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह एवं शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया गया.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : मौलाना अब्दुल कलाम आजाद बस्ती में आज अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह एवं शेख भिखारी की शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल उपस्थित हुए तथा दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह एवं शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया गया.

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद टिकैत एवं शेख भिखारी ने अग्रणी भूमिका निभाई तथा अंग्रेजों से अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ाई लडे और देश को अंग्रेजों की जुल्म से मुक्ति दिलाई। स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हमारा देश आजाद है। उन दोनों शहीदों को चुटूपालु घाटी में फांसी दे दी गयी थी। शहीद टिकैत एवं शेख भिखारी की कुर्बानी को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह एवं शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया गया.

इस अवसर पर श्री जायसवाल ने वार्ड-12 गली न.13 मौलाना अब्दुल कलाम आजाद बस्ती वासियों से वहां की जनसमस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उदासी रवैये के कारण इस क्षेत्र में रोड, नाली, पानी सहित अन्य ज्वलंत जनसमस्याएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस इन सभी समस्याओं के निदान के लिए लगातार जन चौपाल लगाई तथा जनता के हर समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी रहेगी।

अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह एवं शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया गया.

इस मौके पर पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग वार्ड नंबर 12 , गुलाम ख्वाजा, इरशाद आलम, मोहम्मद समसू खान, मोहम्मद मुद्दीन, हाजी मौलाना साहब, जमशेद खान, अल्ताफ आलम, नुसरत परवीन, चिंटू चौरसिया, अमरजीत सिंह, सूरज झा आदि मौजूद थे ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow