नगर निगम की टीम द्वारा हजारीबाग के विभिन्न होटलों के SAF का किया गया भौतिक सत्यापन.

नगर निगम की टीम द्वारा हजारीबाग के विभिन्न होटलों के SAF का किया गया भौतिक सत्यापन.

Share
Link copied

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बड़े होटल का भौतिक सत्यापन सुश्री फरहत अनिसी,नगर प्रबंधक एवं गठित टीम के द्वारा किया गया । झारखण्ड नगर पालिका सम्पत्ति कर ( निर्धारण संग्रहण और वसूली ) नियमावली 2013 एवं संशोधित नियमावली 2015 के अंतर्गत निगम क्षेत्र में अवस्थित सभी भवन मालिकों के द्वारा अपने धृति कर का भुगतान स्व कर निर्धारण प्रक्रिया से किया जाना है। टीम के द्वारा निगम क्षेत्र में अवस्थित बड़े होटल जैसे होटल कैनरी इन, होटल ए के इंटरनेशनल, होटल विनायक, होटल स्काईलोक, होटल न्यू स्काईलोक और होटल भंडारा पार्क का भौतिक सत्यापन किया गया।

उपरोक्त भवन मालिकों के द्वारा स्व कर निर्धारण प्रपत्र में अंकित क्षेत्रफल,रोड की चौड़ाई एवं उसकी उपयोगिता की जांच की गई, जिसमें भवन मालिकों के द्वारा भरे गए स्व कर निर्धारण प्रपत्र में दी गई जानकारी एवं टीम के द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में भिन्नता पाई गई है। टीम के द्वारा किये गए भौतिक सत्यापन के आधार पर पुनः सभी सम्बन्धित भवन मालिकों को डिमांड नोटिस भेजे जाने के लिए तैयारी की जा रही है। बैठक में धर्मेंद्र राय विकास कुमार ( PMU ),रितिका प्रिंटेक के प्रतिनिधि श्री सुजीत मिश्रा,शेखर कुमार एवं संबंधित वार्ड के तहसीलदार उपस्थित थे।

हजारीबाग, कुंदन लाल.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow