ग्रामीणों के जाल में फंसा तेंदुआ वन विभाग की टीम पहुंची.
गिरीडीह : गिरिडीह के गांवा वन प्रमण्डल इलाके में रविवार की सुबह तंदुआ नज़र आने के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुट गई है। रेंजर अनिल की माने तो गांवा के भीमतरी जंगल में ग्रामीणों ने जंगली सुवर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। लेकिन इस जाल में तेंदुआ फँस गया। जानकारी मिलने के बाद रेंजर अनिल कुमार तेंदुए को रेस्क्यू करने में भी जुट गए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिलहाल तेंदुए ने अभी तक किसी को किसी तरह से नुकशान नही पहुंचाया है। भीमतरी जंगल में तेंदुए मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोग को जहां सचेत रहने को कहा गया। वही गांवा वन विभाग की टीम भी अलर्ट है। रेंजर की माने तो तेंदुए को सुरछित करने के लिए ही हज़ारीबाग़ से पिंजरा लाया जा रहा है। पिंजरे में तेंदुए को डालने के बाद वन विभाग के अधिकारी उसके हालात को देखेंगे। तेंदुए के शरीर में चोट के निशान होने पर विभाग द्वारा इलाज कराया जाएगा। वही हालत ठीक रहने पर ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
गिरिडीह, दिनेश.

















