अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गया जेल.
रामगढ़, मनोज मिश्रा, आकाश शर्मा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ : गोला थाना पुलिस ने क्षेत्र के मगनपुर गांव में अश्लील वीडियो बना कर काफी दिनों से यौन शोषण करने के आरोप में सोमवार को युवक सुदीप कुमार को जेल भेज दिया। पीड़ित महिला ने गोला थाना में आवेदन देकर युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना में मामले में कांड संख्या 125/2020 में धारा 304, 376 के तहत केस दर्ज कर पुलिस हरकत में आई और सुदीप को गिरफ्तार किया गया। महिला ने कहा है कि सुदीप कुमार मेरे घर आकर मेरे साथ जोर जबर्दस्ती कर गलत हरकत करता था। उसने मेरा अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। वह कहने लगा कि इसकी जानकारी किसी को देती है, तो तुम्हे जान से मार देंगे। जिस कारण मैं किसी से कुछ नहीं बोल पायी। इस तरह वह पिछले काफी दिनों से मेरा यौन शोषण करते रहा। वह अपने साथ रखने की दबाव बनाने लगा। तत्पश्चात मैं इस घटना की जानकारी अपने पति को दी।
उधर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। जबकि आरोपित युवक अविवाहित है। उधर पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

















