20250718 125910

गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर नदी पार, पुल की कमी से ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार

गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर नदी पार, पुल की कमी से ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के अड़की प्रखंड के सूत्रीकोलोम गांव में एक गर्भवती महिला, सुकरु कुमारी, को प्रसव पीड़ा के दौरान खटिया पर लादकर नदी पार करवाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव में सड़क तो बन गई, लेकिन पुल के अभाव में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ी। सुकरु के पति बिरसा नाग और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर खटिया को कंधों पर उठाया और तेज बहाव वाली पथरीली नदी को पार कर ममता वाहन तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें अड़की के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नीचे मालुटी, और कसमार जैसे कई गांवों में यही हाल है। पुल न होने के कारण आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों, और अन्य जरूरतमंदों के लिए खटिया ही एकमात्र सहारा है, और नदी की खतरनाक धार सबसे बड़ी बाधा। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार ने सड़कें बनाकर विकास का दावा तो किया, लेकिन पुल की कमी ने इस विकास को अधूरा छोड़ दिया।

 

Share via
Share via