20251220 160409

सिमडेगा में तेज रफ्तार कार ने चार छात्राओं को टक्कर मारी, सभी घायल

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के सिमडेगा जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। शनिवार सुबह मतरामेटा के पास एक तेज रफ्तार कार ने कॉन्वेंट स्कूल जा रही चार छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी चारों छात्राएं घायल हो गईं।

घटना की जानकारी के अनुसार, कार ने छात्राओं को टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, कार की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित रख लिया है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल छात्राओं को ब्रिलिएंट स्कूल की छात्राएं बताया जा रहा है, लेकिन स्कूल के प्राचार्य गोरखनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि ये छात्राएं उनके विद्यालय की नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर घायलों को प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने में स्कूल की ओर से पूरा सहयोग किया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही झामुमो जिला सचिव सफीक खान सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्राओं का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है। कार की नंबर प्लेट मिलने से जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है। सिमडेगा में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।

Share via
Share via