Khunti : गैस के लिए रातभर लाइन में मच्छरदानी लगाकर सोए  मिले लोग, दुखद पहलू

Khunti : गैस के लिए रातभर लाइन में मच्छरदानी लगाकर सोए  मिले लोग, दुखद पहलू

Share
Link copied

Khunti :  गैस के लिए रातभर लाइन में मच्छरदानी लगाकर सोए  मिले लोग, दुखद पहलू

Khunti : गैस के लिए रातभर लाइन में मच्छरदानी लगाकर सोए  मिले लोग, दुखद पहलू

अनिल साहू / रिक्की राज

खूंटी – झारखंड के खूंटी जिले से एलपीजी संकट की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां अनिगड़ा स्थित बिरसा गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर उपभोक्ता सिलेंडर की कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालात इतने खराब हो गए कि कुछ लोगों को मच्छरदानी लगाकर सड़क किनारे ही रात बितानी पड़ी। इसके बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका।

दरअसल, रामनवमी के बाद कई दिनों तक गैस की सप्लाई बाधित रही। इसी कारण गुरुवार को वितरण की उम्मीद में लोग बुधवार रात से ही गोदाम के बाहर जमा हो गए। एक महिला उपभोक्ता तो आधी रात में ही पहुंच गई और मच्छरदानी लगाकर वहीं सो गई, ताकि सुबह जब गाड़ी आए तो सिलेंडर मिल जाए। धीरे-धीरे अन्य लोग भी उसी तरह रात बिताने लगे। खूंटी की एसडीएम ने स्वीकार किया कि रात में लोग कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

गुरुवार को दिन में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और टोकन वितरण की व्यवस्था की गई। हालांकि, सिलेंडर की संख्या कम होने के कारण आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। बिरसा गैस एजेंसी के संचालक बिरसा मुंडा से संपर्क नहीं हो सका, क्योंकि उनका मोबाइल बंद पाया गया। वहीं भारत गैस एजेंसी के संचालक सुरेश प्रसाद ने बताया कि उनकी एजेंसी पर सप्लाई के अनुरूप ग्राहकों को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि भीड़ जरूर है, लेकिन उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।

इस मामले पर खूंटी की एसडीएम दीपेश कुमारी ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार लगी हुई थी और कुछ लोग रात में ही मच्छरदानी लगाकर सो गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुबह आपूर्ति को सुनिश्चित कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार एलपीजी वितरकों के संपर्क में है और जैसे ही गैस की खेप पहुंचती है, वितरण शुरू करा दिया जाता है। एसडीएम ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण लोगों में आशंका बनी रहती है कि कहीं खाली हाथ ना लौटना पड़े। इसी वजह से वे पहले से लाइन में लग जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, सप्लाई के अनुसार सभी को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों द्वारा सही तरीके से वितरण नहीं किए जाने के कारण उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड थानों में CCTV टेंडर में बड़े घोटाले का आरोप नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ: बिहार की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत गुमला जिले के घाघरा अंचल कार्यालय परिसर , जहां भगवान बिरसा का स्टेचू का रख रखाव नही, मूर्ति दरक रही है । अधिकारी ध्यान नही दे रहे । धरती आबा का अपमान ये। Thalapathy Vijay Takes Oath as Tamil Nadu Chief Minister; 9 MLAs Also Become Ministers Tamil Nadu CM Vijay announces: 200 units of free electricity to be provided; women to be ensured safety, and the youth to be protected from the clutches of drugs.