20210209 134445

युवक की पत्थर से कूच-कूच कर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस.

पलामू : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला के चनवारी में कोयल नदी के पास एक युवक की पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई. युवक महताब पहाड़ी मोहल्ला का ही रहने वाला था और एक पानी प्लांट में दिहाड़ी पर काम करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन कर रही है. पुलिस ने मामले में महताब के एक दोस्त को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. मौके पर टाउन इंस्पेक्टर सह थानेदार अरुण कुमार महथा, टीओपी प्रभारी रामजीत सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पंहुच गए हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार महताब को उसका दोस्त रात 9 बजे के करीब घर से बुला कर ले गया था. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. सुबह जब मोहल्ले के लोग कोयल नदी में गए तो देखा की महताब का शव पड़ा हुआ है और पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गई है. महताब के चेहरे को बुरी तरह कूचा गया है. घटनास्थल पर ईंट भी पड़ा हुआ था.

पलामू, अरुनिष सिंह

Share via
Share via