20251013 145139

स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम को 5 हजार रुपये घूस लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

SNSP Sickle Cell Poster 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) सह एमटीएस अजय भारती को 5 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह घटना स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर मुद्दे को उजागर करती है, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार में हड़कंप मच गया।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1

मिली जानकारी के अनुसार, अजय भारती ने किसी कार्य को पूरा करने के एवज में एक एनएम (नर्सिंग मिडवाइफ) से 10 हजार रुपये की मांग की थी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने मामले की गहन जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

SNSP Meternal Poster 1

ट्रैप के दौरान जब अजय भारती 5 हजार रुपये की घूस की राशि ले ही रहे थे, तभी एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम ने आरोपी को उसके धर्मपुर स्थित डेरा ले जाकर तलाशी ली। तलाशी में कोई अन्य अनियमितता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उसके बाद अजय भारती को पूछताछ के लिए पलामू ले जाया गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

Share via
Share via