कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की गाड़ी देर रात हुई दुर्घटनाग्रस्त, सरकारी अस्पताल में कराया इलाज़.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देर रात रांची से जामताड़ा जाने के क्रम में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख बाल बाल बच गए। बादल पत्रलेख लगातार पिछले 15 दिनों से दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव सहित बिहार के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, इसी क्रम में गुरुवार को रांची में किसानों की ऋण माफी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी, जिसे लेकर वह कल सुबह 11 बजे पहुंचे और उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद वे सीधे रांची के चन्हो गए, जहां शहीद अभिषेक साहू के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की इस मुलाकात के बाद वह बेरमो विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए तुपकाडीह, तिरो, जरिडिह, पहुंचे वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जय मंगल सिंह के पक्ष में लोगों को वोट करने की अपील की।
वहां से मंत्री बादल पत्रलेख बोकारो होते हुए जामताड़ा की ओर रवाना हुए, जहां बीच रास्ते में देर रात बादल पत्रलेख की गाड़ी के सामने एक ट्रक आ गया ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से कृषि मंत्री को चोट आई है। आज सुबह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एक आम व्यक्ति की तरह बगैर किसी लाव लश्कर के जामताड़ा स्थित सदर अस्पताल अकेले पहुंचे, जहां डॉक्टरों की पूरी टीम ने उनकी जांच की है श्री बादल को सर में भी चोट आई है, उनकी एक अंगुली भी फ्रैक्चर है।
बादल पत्रलेख से जब पूछा गया कि आप अपना इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे हैं किसी बड़े अस्पताल में क्यों नहीं गए, उन्होंने बड़े ही सहजता से कहा की सरकार के मंत्री होने के नाते मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि मैं अपने सिस्टम पर भरोसा करूं, इसी भरोसे के साथ मैं सदर अस्पताल पहुंचा जहां मेरा समुचित उपचार डॉक्टरों की टीम ने बेहद संजीदगी से किया है।

















