कहाँ जा रहे थे अजित पवार ? कौन कौन साथ थे और इस दुख के समय किसने क्या कहा,कैसा था उनका राजनीतिक सफर
कहाँ जा रहे थे अजित पवार ? कौन कौन साथ थे और इस दुख के समय किसने क्या कहा,कैसा था उनका राजनीतिक सफर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बारामती/मुंबई, 28 जनवरी – महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा सदमा! राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रमुख अजित अनंतराव पवार का आज सुबह एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया।
हादसा पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
हादसे में मारे गए अन्य लोग:
अजित पवार का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO)
एक असिस्टेंट/अटेंडेंट
विमान के दो क्रू मेंबर (पायलट और फर्स्ट ऑफिसर)
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पुष्टि की है कि Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) नामक चार्टर्ड बिजनेस जेट मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था।
सुबह करीब 8:45-8:48 बजे रनवे 11 पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, क्रैश हुआ और आग लग गई। विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी, खराब मौसम या पायलट के कंट्रोल खोने की आशंका जताई जा रही है।अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे, जहां उन्हें जिला परिषद चुनाव (5 फरवरी को होने वाले) से जुड़े कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।वे चार पब्लिक मीटिंग्स को संबोधित करने वाले थे।राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा: “बारामती में दुखद विमान दुर्घटना से बहुत दुख हुआ। अजित पवार जनता से गहराई से जुड़े नेता थे, जिन्होंने महाराष्ट्र के विकास में खास योगदान दिया, खासकर सहकारी क्षेत्र में।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम), ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सहित देशभर के नेताओं ने गहरा शोक जताया।
शरद पवार परिवार (सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार) दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुके हैं। सुप्रिया सुले ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा: “Devastated”।
बारामती में शोक की लहर है; कई जगह दुकानें बंद, कार्यक्रम रद्द।
अजित पवार का राजनीतिक सफर
जन्म: 22 जुलाई 1959, बारामती। शरद पवार के भतीजे। 1991 से कई बार बारामती से विधायक और सांसद चुने गए।
कई बार महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री रहे।
2023 में एनसीपी में बगावत कर अलग गुट बनाया और NDA सरकार में शामिल हुए।
वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम थे।
जाहिर है यह हादसा महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। अजित पवार की यादें बारामती और पूरे राज्य में लंबे समय तक बनी रहेंगी।

















