महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार सवार विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश
बारामती : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार, बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया। यह घटना आज सुबह हुई, जब अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर एक जनसभा को संबोधित करने बारामती पहुंच रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रारंभिक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसे का शिकार हुआ। विमान में अजित पवार सहित कई लोग सवार थे। अलग-अलग रिपोर्ट्स में 4-5 लोगों के घायल होने का जिक्र है, जबकि अजित पवार की स्थिति के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ स्रोतों के मुताबिक उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
यह हादसा ठीक उस समय हुआ है जब महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनावों का माहौल गरम है, और अजित पवार बारामती में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करने वाले थे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं, और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

















