दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम; शपथ ग्रहण के साथ लिखी नई राजनीतिक इतिहास

दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम; शपथ ग्रहण के साथ लिखी नई राजनीतिक इतिहास

Share
Link copied

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण! राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की वरिष्ठ नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज शाम मुंबई के लोक भवन में महाराष्ट्र की।डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार है जब कोई महिला इस उच्च पद पर आसीन हुई हैं। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में “अजित दादा अमर रहें” के भावुक नारे गूंजते रहे, जो दिवंगत अजित पवार के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं की गहरी श्रद्धांजलि को दर्शाता है।

अजित पवार के निधन के बाद तेजी से बदली राजनीतिक तस्वीर

अजित पवार का हाल ही में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। जिसके बाद एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया। इसके तुरंत बाद उन्हें डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अजित पवार के पास पहले वित्त (फाइनेंस) सहित कई महत्वपूर्ण विभाग थे। अब फाइनेंस विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा, जबकि अन्य विभाग (जैसे राज्य उत्पाद शुल्क, खेल आदि) सुनेत्रा पवार को सौंपे गए हैं।

सुनेत्रा पवार का राजनीतिक सफर

राज्यसभा सांसद रही सुनेत्रा पवार को पार्टी में “वाहिनी” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। अब डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देना पड़ेगा और अगले 6 महीने में विधानसभा या विधान परिषद में प्रवेश करना होगा।

एनसीपी नेताओं का कहना है कि यह फैसला पार्टी में स्थिरता बनाए रखने और अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है। बीजेपी के साथ महायुति गठबंधन में एनसीपी की भूमिका को मजबूत करने का भी यह प्रयास माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow