राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 7 मार्च को, शरद पवार रहेंगे मौजूद.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 7 मार्च को, शरद पवार रहेंगे मौजूद.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:19 AM (IST)

राँची : आगामी 7 मार्च को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रांची के हरमू मैदान में आयोजित किया गया है।  कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह नें कहा कि इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार बतौर मुख्य अतिथि रांची आ रहे हैं। उनके साथ राकपा के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसआ सांसद प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सह सांसद श्रीमती फाजिया खान, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा, छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सोनिया दुहन सहित कई वरिष्ठ नेता उक्त कार्यक्रम में आ रहे हैं। पवार साहब के आगमन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी 24 जिलों से लगभग 20000 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

शरद पवार के आगमन की सूचना से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश एवं उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यूपीए फोल्डर में देश स्तर पर कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। गौरतलब है कि शरद पवार लगभग डेढ़ दशक तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। केंद्र में भी इन्होंने रक्षा एवं कृषि मंत्री के रुप में 45 वर्षों तक देश की सेवा की है। इनके कृषि मंत्री रहते ही भारत सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसला लिया गया था और देश के किसानों का 80,000 करोड रुपये कृषि ऋण माफ कर दिया गया था। जो भारत के इतिहास में किसानों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी। इनके कृषि मंत्री रहते ही धान एवं गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 500/600 रू० से बढ़ाकर 1000/1200 रू० कर दिया गया था। जिसका सीधा असर देश के किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है।

हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह कहा कि आज जहां देश के किसान आंदोलनरत हैं, मध्यम वर्गीय महंगाई की मार से त्रस्त हैं एवं देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। देश की तमाम सेक्यूलर राजनीतिक पार्टियां पवार साहब के तरफ निगाह लगाए हुए हैं। शिवसेना, टीएमसी सहित कई पार्टियों ने तो पवार साहब को यूपीए का चेयरपर्सन बनाने की मांग किया है। ताकि देश की सभी सेकुलर पार्टियां एक मंच पर आ सके और इस फांसीवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ सके। चुकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यूपीए का एक अभिन्‍न अंग है और झारखंड में भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है। पवार साहब के इस कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा और पार्टी को जिला से ल्रेकर पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। ताकि आने वाले आगामी चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकसभा के कम से कम 3 और विधानसभा के 10 से 12 सीटों पर यूपीए के तहत चुनाव लड़ सके और झारखंड राज्य में हमसब मिलकर गरीब किसानों एवं राज्यवासियों के हित में यूपीए को मजबूत कर सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow