भारतीय थ्रोबॉल संघ के संयुक्त सचिव बने डॉ. राजेश गुप्ता.

भारतीय थ्रोबॉल संघ के संयुक्त सचिव बने डॉ. राजेश गुप्ता.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Fri, 05 Mar 2021 10:32 AM (IST)

राँची : हरियाणा के रोहतक में हुए भारतीय थ्रोबॉल संघ के आम सभा की बैठक सह चुनावों में झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, भारतीय थ्रोबॉल संघ के संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। मतदान के दौरान डॉ. राजेश गुप्ता के पक्ष में 30 एवं विपक्ष में 03 मत पड़े। झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के महासचिव गौतम सिंह को निर्विरोध भारतीय थ्रोबॉल संघ का कार्यसमिति सदस्य चुना गया है।

डॉ. राजेश गुप्ता का भारतीय थ्रोबॉल संघ का संयुक्त सचिव चुना जाना थ्रोबॉल के क्षेत्र में बढ़ते कदम के रूप में देखा जा सकता है। डॉ. राजेश गुप्ता ने अपनी इस जीत एवं भारतीय थ्रोबॉल संघ के संयुक्त सचिव के रूप में निर्वाचित होने को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के खिलाड़ियों द्वारा प्रभावशाली प्रदर्शन कर थ्रोबॉल के पटल पर अमिट पहचान बनाने का परिणाम बताया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय झारखंड के खिलाड़ियों को दिया है।

झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के हरीश कुमार, नगीना कुमार, राम प्रवेश तिवारी, जमील अंसारी, मनोज शर्मा, मनोज कुमार, निर्मल मंडल, महताब अहमद, संतोष राही, सरोज यादव, डॉ. हृदयानंद, प्रदीप कुमार, सुंदर शर्मा, सुनील कुमार, गौरव सिंह, सोनू सिंह, सोनू सिंह, नीरज वर्मा सहित सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow