ट्रक और पिकअप की टक्कर, एक की मौत.

ट्रक और पिकअप की टक्कर, एक की मौत.

Share
Link copied

खलारी : पुरनी राय में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को रांची के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सिमरिया- रांची मुख्य मार्ग पर डुंडु गांव के पास हुआ। टमाटर से भरी पिकअप सिमरिया से रांची जा रही थी। उसी दौरान रांची के पिपरवार की तरफ से एक खाली ट्रक आ रहा था। अनियंत्रित होकर दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक का ड्राइविंग सीट का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक पिकअप ड्राइवर का नाम दामोदर महतो (40) है, जो चतरा के सिमरिया के पुरंडरा गांव के रहने वाला था।

दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि पिक अप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर है। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर को बचरा हॉस्पिटल लाया गया, यहां पिकअप ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक चालक 22 वर्षीय महफूज अंसारी गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद रांची बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है । उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

राय से रांची जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से रोज दुर्घटना हो रही है। दुर्घटना के संबंध में खलारी पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद राय रांची मुख्य मार्ग पर ग्रामीण ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे हैं।

खलारी, मो मुमताज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow