वनों में निवास और खेती करने वाले सभी अनुसूचित जनजाति परिवारों को मिलेगा वनाधिकार पटृटा.
हजारीबाग, कुंदन लाल.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हजारीबाग : हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी ( वन अधिकारों की मान्यता ) अधिनियम 2008 के तहत वनों में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति के परिवारों को वनाधिकार पटृटा दिया जाना है । इसके लिए दारू अंचल के भंडरवार और दिगवार पंचायत के अनुसूचित जनजाति बहुल मौजा में दारु सीओ सह बीडीओ राम रतन कुमार वर्णवाल के द्वारा अंचल कर्मियों के साथ गाँव का दौरा कर भुमि पटृटा के लिए आवेदन प्राप्त करने और प्राप्त आवेदन के आधार पर लाभुकों द्वारा वन भूमि पर खेती बारी कर जीविकोपार्जन करने के भौतिक स्थिति का सत्यापन कार्य किया जा रहा है ।
शनिवार को दारू के सीओ सह बीडीओ श्री वर्णवाल ने दिगवार पंचायत के अनुसूचित जनजाति बहुल गाँव अकाकुम्बा मौजा में कैम्प कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर पटृटा स्वीकृति की कार्रवाई किया । इस दौरान कुल 36 आवेदन प्राप्त किया गया । सीओ सह बीडीओ श्री वर्णवाल ने कहा,कि सभी अनुसूचित जनजाति परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा । इसके साथ ही पूर्व में वन पटृटा प्राप्त लाभुकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और केसीसी का लाभ भी दिया जा रहा है । इसके बारे में भी सीओ सह बीडीओ श्री वर्णवाल ने उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सीओ सह बीडीओ राम रतन कुमार वर्णवाल, अंचल निरीक्षक शंकर गौड़, अंचल उप निरीक्षक नंदकिशोर कुमार, प्रधान सहायक किशोर कुमार, अमीन रोहित कुमार, ग्राम वनाधिकार समिति के अध्यक्ष विजय सोरेन,सचिव हरिलाल सोरेन,महेंद्र मूर्मू सहित अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

















