संविधान बचाओ रैली में आज दिखेगी आकर्षक झांकी, कांग्रेस की तैयारी पूरी।

संविधान बचाओ रैली में आज दिखेगी आकर्षक झांकी, कांग्रेस की तैयारी पूरी।

Share
Link copied

संविधान बचाओ रैली में आज दिखेगी आकर्षक झांकी, कांग्रेस की तैयारी पूरी।

संविधान बचाओ रैली में आज दिखेगी आकर्षक झांकी, कांग्रेस की तैयारी पूरी।
An attractive tableau will be seen in the Save Constitution rally today, Congress’ preparations are complete.

संविधान बचाओ रैली में आज दिखेगी आकर्षक झांकी, कांग्रेस की तैयारी पूरी।

संविधान पर आधारित दो झाकियां रैली में आने वाले लोगों को करेगी आकर्षित।

संविधान बचाओ रैली में आज दिखेगी आकर्षक झांकी, कांग्रेस की तैयारी पूरी।

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस के द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है ….इस रैली के लिए विशेष तौर पर दो झांकी तैयार की गई है . कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के आवास इस झांकी को तैयार किया गया है . इस झांकी की विशेषता ये है कि इसमें संविधान के पुस्तक को प्रतीक तौर पर तैयार किया गया है . झांकी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल , झारखंड के बोनिफास लकड़ा की मूर्ति लगाई गई है . इस झांकी में संविधान की झलक देखने को मिलेगी . वही दूसरी झांकी में महात्मा गांधी , बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के साथ सर्व धर्म भाव को बखूबी दर्शाया गया है . झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू सहित कांग्रेस के बड़े नेता झांकी को देखने के लिए देर रात बंधु तिर्की के आवास पहुंचे थे . कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है . मांडर विधानसभा क्षेत्र से 150 छोटी _ बड़ी गाड़ियों से 15 हजार से ज्यादा लोग संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे .

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow