अयुब खान ने लोगों से की कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील.
लातेहार : चंदवा। सामाजिक कार्यकर्ता सह चतरा लोकसभा छेत्र से 2019 में चुनाव लड़ने वाले अयुब खान ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोबिड-19 नियमों को सख्ती से पालन करें, तभी हम कोरोना से सुरक्षित रह सकते हैं और दुसरे को रख सकते हैं। उन्होंने लोगों से की कोविड-19 नियमों तथा राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कहा कोरोना गाईडलाइन का पालन नहीं करने से लोग संक्रमित हो रहे हैं। अगर आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्यों को बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत हो तो अपने स्वास्थ्य कर्मी या डॉक्टर से संपर्क करें। मास्क का प्रयोग करें, बार बार अपने हॉथ साबुन से धोएं, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, भीड़ भाड़ से दूर रहने की उन्होंने अपील की है।
लातेहार, मो०अरबाज

















