गोला CHC का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

गोला CHC का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Share
Link copied

राहुल सिंह 

रामगढ़: जिले के गोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक से केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, सेवाओं और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया और उनके नियमित मरम्मत एवं रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक उपकरण हर समय उपलब्ध रहें और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी बल दिया।

इसके बाद आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में डॉ. अनिल कुमार ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए टीमवर्क और समन्वय बेहद जरूरी है।

सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसके लिए सभी कर्मियों को मिलकर कार्य करना होगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।