chief-minister-hemant-soren-bids-farewell

रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, नेमरा में उमड़ा जनसैलाब

Share
Link copied
chief-minister-hemant-soren-bids-farewell
chief-minister-hemant-soren-bids-farewell

रामगढ़/नेमरा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता रूपी सोरेन का गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग नेमरा पहुंचे।

Advertisment
Advertisment

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से ग्रामीण, समर्थक, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। शव यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और श्मशान घाट तक पहुंचे। मुखाग्नि के समय वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

Advertisment
Advertisment

रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद से ही नेमरा में शोक का माहौल है। गुरुवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के लोग भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने रूपी सोरेन के सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष और परिवार के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

RKDF
advertisement

रूपी सोरेन झारखंड आंदोलन के दौर से लेकर अपने जीवन के अंतिम समय तक सादगी और संघर्ष के लिए जानी जाती थीं। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने सामाजिक सरोकारों को भी महत्व दिया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।