कथारा वाशरी का तटबंध टूटने पर सरयू राय सख्त, CCL पर कार्रवाई की मांग

बोकारो/कथारा/जमशेदपुर: सीसीएल की कथारा कोल वाशरी का तटबंध टूटने से दूषित पानी दामोदर नदी में बहने की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बोकारो जिला प्रशासन से सीसीएल के खिलाफ कार्रवाई करने, एनजीटी में मुकदमा दायर करने और बेरमो एसडीओ से आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग की है।

सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कथारा कोल वाशरी दामोदर नदी के किनारे स्थित है। तटबंध टूटने के बाद वाशरी का दूषित बहिस्राव तेज बहाव के साथ सीधे नदी में जा रहा है। इससे दामोदर का पानी काफी दूर तक प्रदूषित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका प्रतिकूल असर मछलियों और अन्य जलीय जीवों पर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि खेतको सहित आसपास के कई गांवों के लोग दामोदर नदी पर निर्भर हैं। नदी के प्रदूषित होने से ग्रामीणों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। सरयू राय ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप कर दूषित पानी का नदी में प्रवाह रोकने तथा जिम्मेदारी तय कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कथारा वाशरी से दामोदर नदी के प्रदूषण का मामला नया नहीं है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में भी कथारा वाशरी के रिजेक्ट से दामोदर नदी के प्रदूषित होने का उल्लेख किया गया था। रिपोर्ट में प्रदूषण रोकने के लिए सीसीएल की ओर से कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई थी। वर्तमान घटना के बाद एक बार फिर वाशरी से निकलने वाले दूषित बहिस्राव और उसके नदी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल उठे हैं।

हाठु गांव के पास भीषण सड़क हादसा, हाइवा चालक-खलासी की मौत
रांची: रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव के समीप गुरुवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में बालू…

धनबाद में मिलावटी पनीर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी
धनबाद। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।…
















