food-safety-departments-campaign-against-adulterated

धनबाद में मिलावटी पनीर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी

Share
Link copied

धनबाद। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में लुभी सर्कुलर रोड स्थित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की जांच की गई। विभाग की टीम ने मौके पर ही उपलब्ध खाद्य सामग्री के नमूनों की रासायनिक जांच की और प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।

RKDF
advertisement

इन प्रतिष्ठानों की हुई जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लुभी सर्कुलर रोड क्षेत्र में मुख्य रूप से इन प्रतिष्ठानों की जांच की—

– WAO MOMOS
– SHIV CAFE
– PAUPUKA CAKE
– BUTTER NAAN
– SUNIL KUMAR SAW
– अन्य खाद्य प्रतिष्ठान

जांच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाली विभिन्न खाद्य सामग्रियों की मौके पर जांच की गई। अधिकारियों ने संचालकों को साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

Advertisment
Advertisment

सुधार के लिए दिया गया सात दिन का समय

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के लिए सात दिनों का समय दिया है। इस दौरान प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, ‘साउथ का स्वाद’ नामक प्रतिष्ठान के पास फूड लाइसेंस नहीं मिलने और निर्धारित कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किए जाने के मामले में विभाग की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि धनबाद के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित, शुद्ध और मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
Advertisment

 

जांच दल में नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन साव, चन्द्रकांत गंझू, जैस्मीन केरकेट्टा और नैना नायक के अलावा विभाग के राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार, अमित कुमार और शुभम कुमार मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
गोविंद मोदक

गोविंद मोदक

रिपोर्टर

पत्रकार | न्यूज़ रिपोर्टर | मीडिया प्रोफेशनल गोविंद मोदक धनबाद, झारखंड के पत्रकार हैं और उन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपराध, राजनीति, सामाजिक एवं नागरिक मुद्दों, जनसरोकार और जमीनी स्थानीय खबरों पर रिपोर्टिंग की है। उन्होंने Newz India 24, TV45 Satellite Channel, DHN24, Vande Bharat News, Chanakya News India Jharkhand और Bharatmitra News जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ कार्य किया है। उनकी पत्रकारिता तथ्यपरक, जिम्मेदार और जमीनी रिपोर्टिंग पर केंद्रित है, जिसमें आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना शामिल है। मुख्य विशेषज्ञता: अपराध एवं राजनीतिक रिपोर्टिंग • जमीनी पत्रकारिता • सामाजिक एवं नागरिक मुद्दे • जनसरोकार • प्रभावी संवाद एवं नेटवर्किंग