कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 7 वर्षीय बच्ची की मौत
रांची। कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बागान के समीप देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे मौजूद बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, बच्ची सड़क किनारे मौजूद थी। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सुबह केला बागान के समीप कांके-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर और बैरिकेडिंग कर विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार
सड़क जाम होने के कारण कांके-पतरातू मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे रांची और पतरातू के बीच आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को भी जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित यातायात निगरानी की मांग की है।

चाईबासा में नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, दो चालक गिरफ्तार
चाईबासा। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने…

रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा नेमरा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके…


















