रूपी सोरेन के निधन पर RKDF University में श्रद्धांजलि सभा, विश्वविद्यालय परिवार ने जताया शोक

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को RKDF University, Ranchi परिसर में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में विश्वविद्यालय परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 7 वर्षीय बच्ची की मौत
रांची। कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बागान के समीप देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची…

चाईबासा में नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, दो चालक गिरफ्तार
चाईबासा। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने…
















