raid-against-adulterated-cheese-dhanbad-gautam

धनबाद में मिलावटी पनीर के खिलाफ छापेमारी, गौतम डेयरी सील; 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

Share
Link copied
raid-against-adulterated-cheese-dhanbad-gautam
raid-against-adulterated-cheese-dhanbad-gautam

धनबाद: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धनबाद शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध पनीर, घी और खोवा जब्त किए गए, जबकि कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रांची भेजे गए हैं।

    RKDFadvertisement

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न डेयरी और मिठाई दुकानों की जांच की। स्टील गेट स्थित गौतम डेयरी में जांच के दौरान दुकान का संचालक मौके से फरार हो गया। जांच में प्रतिष्ठान का एफएसएसएआई लाइसेंस भी एक्सपायर्ड पाया गया।

Advertisment
Advertisment

टीम ने गौतम डेयरी से 48 किलोग्राम संदिग्ध पनीर, 2 किलोग्राम घी और खोवा जब्त किया। भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने और संचालक के मौके से फरार होने के बाद प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

Advertisment
Advertisment

इसी तरह पुलिस लाइन स्थित राकेश डेयरी से 10 किलोग्राम संदिग्ध पनीर जब्त किया गया। इसके अलावा सरायढेला स्थित रूफ 709, निर्मल स्वीट्स, रमेश डेयरी और बरटांड़ स्थित गंगा डेयरी से पनीर, घी और खोवा-मिठाई के नमूने लिए गए। इन नमूनों को रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

Advertisment
Advertisment

जिला प्रशासन के अनुसार, मौके पर प्रारंभिक जांच में संदिग्ध पाए गए खाद्य पदार्थों को भी जब्त किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि लोगों को शुद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisment
Advertisment

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने और बिना वैध लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के साथ नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन साव, चंद्रदेव गंझू, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक तथा विभागीय कर्मी राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार, अमित कुमार और शुभम कुमार शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
गोविंद मोदक

गोविंद मोदक

रिपोर्टर

पत्रकार | न्यूज़ रिपोर्टर | मीडिया प्रोफेशनल गोविंद मोदक धनबाद, झारखंड के पत्रकार हैं और उन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपराध, राजनीति, सामाजिक एवं नागरिक मुद्दों, जनसरोकार और जमीनी स्थानीय खबरों पर रिपोर्टिंग की है। उन्होंने Newz India 24, TV45 Satellite Channel, DHN24, Vande Bharat News, Chanakya News India Jharkhand और Bharatmitra News जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ कार्य किया है। उनकी पत्रकारिता तथ्यपरक, जिम्मेदार और जमीनी रिपोर्टिंग पर केंद्रित है, जिसमें आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना शामिल है। मुख्य विशेषज्ञता: अपराध एवं राजनीतिक रिपोर्टिंग • जमीनी पत्रकारिता • सामाजिक एवं नागरिक मुद्दे • जनसरोकार • प्रभावी संवाद एवं नेटवर्किंग