सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में युवक घायल
जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। सुनसुनिया गेट के पास हुई इस घटना में शुभम कुमार नामक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सुनसुनिया गेट के आसपास सड़क पर एक भारी वाहन खड़ा था। शुभम ने रास्ते में खड़े वाहन को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर वहां मौजूद एक व्यक्ति से उसकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने के बाद आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने चाकू से शुभम पर हमला कर दिया।
हमले में शुभम को गंभीर चोट लगी और वह मौके पर गिर गया। घटना के बाद हमलावर वहां से निकल गया। घायल युवक ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए TMH लेकर गए।

घटना की जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात पर बढ़ा और हमले में कौन शामिल था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस की जांच और घायल पक्ष के बयान के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

जिला अस्पताल से सीएचसी स्तर तक पदों की होगी रिस्ट्रक्चरिंग, सिविल सर्जनों को 10 दिनों में प्रस्ताव देने का निर्देश
रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मरीजों को 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग…

गोलमुरी में दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद जागी पुलिस, आदित्यपुर के बैंकों में सुरक्षा का लिया जायजा
सरायकेला। जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो उसके अगले ही दिन…

















